संदेश

मई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आज बरसेगा आसमान: बिहार, यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

चित्र
उत्तर भारत में धूलभरी आंधी और तेज हवाओं का खतरा, बिहार-झारखंड में गरज के साथ बारिश के आसार; दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा की चेतावनी IMD ने रविवार को देश के कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। नई दिल्ली । मई के आखिरी दिन देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन इसके साथ ही आंधी, तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश का खतरा भी बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और नमी वाली हवाओं के संयुक्त प्रभाव से उत्तर-पश्चिम, पूर्वी, मध्य, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मौसम सक्रिय बना रहेगा। कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और भारी वर्षा भी दर्ज की जा सकती है। उत्तर भारत में आंधी-तूफान का खतरा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में रविवार को मौसम का मिज...

20 साल पुराने ‘पावर सेंटर’ पर सियासी जंग: राबड़ी का दो टूक- फोर्स भेजिए, लेकिन बंगला खाली नहीं करूंगी

चित्र
10 सर्कुलर रोड को लेकर NDA सरकार और लालू परिवार के बीच बढ़ा टकराव, पहले भी सरकारी आवासों को लेकर विवादों में रहा है RJD का प्रथम परिवार राबड़ी देवी के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नया सियासी संघर्ष शुरू हो गया है।  पटना । बिहार की राजनीति में एक बार फिर सरकारी आवास बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वह पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड आवास खाली नहीं करेंगी। सरकार यदि आवास वापस लेना चाहती है तो फोर्स भेजकर खाली करा सकती है।  राबड़ी देवी के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नया सियासी संघर्ष शुरू हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि लालू परिवार का सरकारी आवासों को लेकर विवादों से पुराना नाता रहा है। मुख्यमंत्री आवास से लेकर उपमुख्यमंत्री आवास तक, सत्ता बदलने के बाद कई बार आवास खाली करने को लेकर विवाद खड़े हुए हैं। अब एक बार फिर 20 वर्षों से राजद की राजनीति के केंद्र रहे 10 सर्कुलर रोड को लेकर सियासत गर्म हो गई है। 20 साल पुराने ठिकाने को छोड़ने को तैयार नहीं राबड़ी 2025 में NDA सरकार बनने के बाद प्...

बात कड़वी है, अगर बोल दूं तो दु:ख लगेगी! बत्ती से लेकर विकास तक हर मोर्चे पर फेल व्यवस्था, जनता लाचार! आखिर कब और कैसे बदलेगी तस्वीर?

चित्र
सीवान । देश को प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद देने वाली धरती और बिहार को निर्दलीय मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद सिन्हा जैसा नेता देने वाला महाराजगंज आज अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और कई बार स्वास्थ्य मंत्री रह चुके मंगल पांडे जैसे बड़े नेताओं से जुड़ी इस राजनीतिक धरती की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि यहां बत्ती से लेकर विकास तक हर मोर्चे पर व्यवस्था विफल साबित होती नजर आ रही है। वादों और आश्वासनों में उलझा महाराजगंज महाराजगंज की जनता हर मोड़ पर एक ही शिकायत करती नजर आती है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि केवल आश्वासन देने तक सीमित हैं। लोगों का कहना है कि उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान करने वाला कोई नहीं है। स्थानीय विधायक को लेकर भी लोगों में नाराजगी दिखाई देती है। कई लोगों का कहना है कि विधायक केवल सोशल मीडिया पोस्ट और कार्यक्रमों में अधिक नजर आते हैं। जनता की अपेक्षा है कि वे जनता दरबार लगाएं, पंचायत भवनों में समय दें, बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठक करें। यदि जनप्रतिनिधि सख्ती से सवाल पूछें और ...

रिशु श्री के 'पावर नेटवर्क' पर सरकार का बड़ा प्रहार, दो IAS सस्पेंड; टेंडर घोटाले में अफसर-ठेकेदार गठजोड़ की परतें खुलीं

चित्र
रिशु श्री की गिरफ्तारी के बाद खुल रही फाइलों ने नौकरशाही और ठेकेदारी जगत में भूचाल ला दिया है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सत्ता और सिस्टम के कई चेहरे बेनकाब होने की आशंका बढ़ती जा रही है। रिशु श्री का सरकारी तंत्र में नीचे से लेकर शीर्ष स्तर तक मजबूत संपर्क था। वह सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच रखता था पटना। चर्चित ठेकेदार रिशु श्री से जुड़े कथित टेंडर घोटाले में बिहार सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 2017 बैच के IAS अधिकारी योगेश कुमार सागर और 2014 बैच की IAS अधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच एजेंसियों को मिले अहम साक्ष्यों और प्रशासनिक समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया। बिहार सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 2017 बैच के IAS अधिकारी योगेश कुमार सागर और 2014 बैच की IAS अधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।  दो दिन पहले स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने पटना स्थित रिशु श्री के ठिकानों पर घंटों छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान करीब दो करोड़ रुपये के आभूषण, नकदी...

सीवान के टॉप-10 अपराधियों में शामिल अमित पटेल गिरफ्तार, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप

चित्र
सीवान । जिले में अपराध और संगठित आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीवान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहा और जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल अमित पटेल उर्फ अमित कुमार प्रसाद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसटीएफ, जिला आसूचना इकाई और महाराजगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसकी गिरफ्तारी हुई है। आरोपी महाराजगंज थाना कांड संख्या 464/25 (दिनांक 12 सितंबर 2025) में नामजद अभियुक्त था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के नेतृत्व में जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी अमित पटेल अपने क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही एसटीएफ, जिला आसूचना इकाई और महाराजगंज थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी राजवंशी प्रसाद के पुत्र अमित पटेल उर्फ अमित कुमार प्रसाद के रूप में हुई है। वह महाराजगंज थाना कांड संख्या 46...

बिहार में मौसम का कहर: वज्रपात और तूफान से 21 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट; CM ने मुआवजे का किया ऐलान

चित्र
बिहार में बेमौसम बारिश और भीषण आंधी-तूफान ने तबाही मचा दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात, तेज हवाओं और विभिन्न हादसों में 21 लोगों की मौत हो गई है। कई जिलों में 100 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।   पटना । बिहार में मौसम का मिजाज लगातार तीसरे दिन भी बेहद खतरनाक बना हुआ है। बेमौसम बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात ने राज्य के कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर, पूर्वी और मध्य बिहार के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश दर्ज की गई।  इस दौरान वज्रपात (ठनका) से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि दीवार गिरने और अन्य दुर्घटनाओं में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस तरह प्राकृतिक आपदा से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।  आंधी-तूफान का असर सिर्फ जनजीवन तक सीमित नहीं रहा। आम और लीची की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से विद्युत ...

सिवान में SP का बड़ा एक्शन: 21 थानाध्यक्षों का वेतन रोका, गंभीर मामलों की रिपोर्टिंग में लापरवाही पर सख्ती

चित्र
सीवान पुलिस प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने जिले के 21 थानाध्यक्षों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनका वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया। यह कार्रवाई गंभीर और चर्चित कांडों के त्वरित निष्पादन में लापरवाही, वरीय अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी और लंबित मामलों की अद्यतन रिपोर्ट समय पर उपलब्ध नहीं कराने को लेकर की गई है। एसपी की इस सख्त कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में अफरातफरी का माहौल है। सीवान पुलिस प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने जिले के 21 थानाध्यक्षों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनका वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है।   आदेशों की अनदेखी बनी कार्रवाई की वजह बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा सभी जिलों के थानों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि गंभीर एवं चर्चित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए और साक्ष्य आधारित कांडों में त्वरित विचारण की प्रक्रिया तेज की जाए। इसी क्रम में पुलिस कार्यालय सिवान की अभियोजन एवं त्वरित विचारण शाखा द्वारा पिछले लगभग दो महीनों से सभी थानों से लंबित मामलों की अद्यतन सूची नि...

10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करें: राबड़ी देवी को फिर नोटिस, अब मंत्री नंदकिशोर राम को हुआ आवंटन

चित्र
बिहार की सियासत में एक बार फिर सरकारी बंगले को लेकर हलचल तेज हो गई है। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी आवास खाली करने का दोबारा नोटिस जारी किया गया है। भवन निर्माण विभाग ने साफ कर दिया है कि अब यह बंगला मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है, ऐसे में राबड़ी देवी को हर हाल में आवास खाली करना होगा।  करीब 25 दिन पहले भी राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था, लेकिन अब तक आवास खाली नहीं किया गया।  खबर विस्तार से  पटना । शुक्रवार (29 मई 2026) को भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी पत्र में राबड़ी देवी के आप्त सचिव को निर्देश दिया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री को इस नोटिस की जानकारी तत्काल दी जाए। विभाग के संयुक्त सचिव सह भू-संपदा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राबड़ी देवी को पहले ही पटना के 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास का आवंटन किया जा चुका है।  वहीं, 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला अब बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया गया है। नंदक...

इलाज के लिए जा रहा परिवार हादसे का शिकार, बसंतपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी; मां-बेटी गंभीर

चित्र
सीवान के बसंतपुर स्थित एनएच-227 ए पर गांधी आश्रम के समीप गुरुवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हुए हैं। गुरुवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  सीवान। जिले के बसंतपुर मुख्यालय स्थित एनएच-227 ए पर गुरुवार की देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांधी आश्रम के समीप करीब 11 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि तीन अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलशसर गांव...

बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट: सीवान, छपरा, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और पटना में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

चित्र
खासतौर पर उत्तर बिहार में मौसम ज्यादा आक्रामक रहने के संकेत हैं।  बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने सीवान, छपरा, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश, मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। पटना । बिहार के लोगों को भीषण गर्मी और लू से आखिरकार बड़ी राहत मिलती दिख रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 24 घंटे को लेकर बड़ा अपडेट जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, मेघ गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी दी है। पुरवाई हवाओं के तेज प्रवाह के कारण प्रदेश के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।  मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना समेत दक्षिण ...

सीवान में बकरीद की खुशियां मातम में बदलीं: दुबई जा रहे दोस्त को स्टेशन छोड़ लौट रहे दो युवकों को कार ने रौंदा, दोनों की मौत

चित्र
फोटो: सदर अस्पताल में मृतक के शव का पंचनामा तैयार करती पुलिस टीम। सीवान । बकरीद की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दुबई जा रहे दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़कर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। महादेवा थाना क्षेत्र के हकाम हाईवे स्थित कुशवाहा मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।  हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। इस हादसे के बाद पूरे सहदौलेपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित सहदौलेपुर गांव निवासी मासूम अली और एहसान अली के रूप में हुई है।  बताया जा रहा है कि गांव का युवक दिलशाद रोजगार के सिलसिले में दुबई जा रहा था। उसे रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए गांव के चार युवक बाइक से सीवान आए थे। दोस्त को विदा करने के बाद सभी युवक वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मासूम अली और एहसान अली एक बाइक पर सवार होकर आगे निकल गए।  जब दोनों युवक महादेवा थाना क्षेत्र के हकाम हाईवे स्थित कुशवाहा मोड़ के पास पहुंचे, तभी...

48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज! बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, दिल्ली-UP-बिहार समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

चित्र
बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत का बड़ा संकेत दे रहा है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तेज हुई मौसमीय गतिविधियों ने पूरे सिस्टम को बदलना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटे को बेहद अहम बताते हुए दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत 11 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 29 मई के बाद तापमान में गिरावट के संकेत हैं और केरल में मानसून की आधिकारिक एंट्री भी कभी भी घोषित हो सकती है।  गर्मी से तड़प रहे उत्तर भारत को राहत के संकेत  दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा और मध्य भारत के कई इलाके इन दिनों 45 से 48 डिग्री तापमान की मार झेल रहे हैं। दिन ही नहीं, रातें भी गर्म हो चुकी हैं। लेकिन अब बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन, पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसून सिस्टम मिलकर मौसम की दिशा बदलने लगे हैं। IMD के अनुसार 29 मई के बाद उत्तर और मध्य भारत के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट...

सीवान का लाल हमेशा के लिए हुआ खामोश: उन्नाव बस हादसे में जान गंवाने वाले दारोगा रवि चरण राम को नम आंखों से अंतिम विदाई

चित्र
उन्नाव उन्नाव बस हादसे का सबसे दर्दनाक दृश्य: पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर बार-बार बेहोश होती रही पत्नी, रो पड़ा पूरा गांव बस हादसे ने सीवान के महुआरी गांव से एक ऐसा बेटा छीन लिया, जिसने पूरी जिंदगी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पुलिस सेवा निभाई। बुधवार को जैसे ही दारोगा रवि चरण राम का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे इलाके में मातम छा गया। अंतिम विदाई के दौरान पत्नी, बेटे और बेटियों का करुण विलाप देख हर आंख नम हो उठी। पुलिस विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।  अपने भाई के पार्थिव शरीर से लिपटकर फूट-फूट कर रोती दारोगा रवि चरण राम की बहन, गांव में पसरा मातम और हर आंख नम। सीवान । जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित महुआरी गांव बुधवार को दर्द, सिसकियों और मातम में डूबा नजर आया। उन्नाव बस हादसे में जान गंवाने वाले 59 वर्षीय दारोगा रवि चरण राम का पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा, लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गांव की गलियों से लेकर घर के दरवाजे तक सिर्फ गम का माहौल था। हर कोई अपने प्रिय दारोगा की अंतिम झलक पाने को बेचैन दिखा। सबसे ज्...

उत्तर बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट, किसानों के लिए विशेष सलाह जारी

चित्र
उत्तर बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने की तैयारी कर ली है। मुजफ्फरपुर, सारण, सिवान समेत कई जिलों में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 10 से 25 मिमी तक वर्षा की संभावना जताई है। बदलते मौसम के बीच लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों को फसलों और लीची बागानों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 25 मिमी तक वर्षा हो सकती है। बिहार। मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। अगले तीन से चार दिनों तक क्षेत्र के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 10 से 25 मिमी तक वर्षा हो सकती है।  तेज हवा, बादल गरजने और कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है। बदलते मौसम के बीच लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों को फसलों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।  मौसम विभाग ने बताया कि उच्च तापमान, हवा में अत्यधिक नमी और अनुकूल मौसमीय स...

पारिवारिक तनाव ने ली युवक की जान: जहरीला पदार्थ खाने से मौत, मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

चित्र
महाराजगंज के राजेंद्र चौक पर मंगलवार की शाम उस वक्त मातम छा गया, जब पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए सीवान ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है, जबकि पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।     मौके पर पंचनामा तैयार करती महाराजगंज थाना पुलिस। सीवान । महाराजगंज थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक के समीप मंगलवार की अपराह्न करीब चार बजे एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र चौक निवासी स्वर्गीय अरुण प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है।  घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, सोनू कुमार पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था। मंगलवार की शाम अचानक उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली, घर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।  वहां ड्यूटी पर मौजूद चि...

महाराजगंज में पसरा मातम, उन्नाव बस हादसे में दरोगा रवि चरण राम की दर्दनाक मौत तीन बेटों और दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, गांव में शोक की लहर

चित्र
उन्नाव सड़क हादसे ने महाराजगंज के बिशुनपुर महुआरी गांव में गहरा मातम पसार दिया। बिहार पुलिस में तैनात दरोगा रवि चरण राम की दर्दनाक मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। अपने ईमानदार स्वभाव, मिलनसार व्यवहार और लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाले रवि चरण राम सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव के लिए एक भरोसेमंद सहारा माने जाते थे। रिटायरमेंट से पहले हुई इस हादसे ने परिवार समेत पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है।                      दरोगा रवि चरण राम फाइल फोटो।  पटना।  उन्नाव सड़क हादसे ने सीवान जिले के महाराजगंज थाना अंतर्गत बिशुनपुर महुआरी गांव से एक ऐसा चेहरा छीन लिया, जिसने पूरी जिंदगी परिवार और समाज के लिए समर्पित कर दी। बिहार पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात 59 वर्षीय रवि चरण राम की दर्दनाक मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घर से लेकर गांव की गलियों तक सिर्फ मातम और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। बताया जाता है कि 'प्रोबेशनरी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर' (प्रा. अ. न...

उन्नाव एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव: सीवान के महाराजगंज निवासी दरोगा समेत 6 की मौत

चित्र
उन्नाव एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के सीवान जिले के महाराजगंज निवासी दरोगा समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब कैदियों को लेकर जा रही डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। दरोगा की मौत की खबर मिलते ही महाराजगंज इलाके में मातम पसर गया। उत्तर प्रदेश। के उन्नाव जिले में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर एसी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।  हादसा इतना भयावह था कि बस डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग पर लटक गई और कई यात्री खिड़कियों से नीचे जा गिरे। इस दर्दनाक दुर्घटना में बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा, महाराजगंज थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी रवि चरण राम,गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर समेत 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 3 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोग घायल हो गए।  महुआरी स्थित मृत दरोगा के घर पसरा मातम, पूरे गांव में शोक की लहर।  जानकारी के मुताबिक, सीवान पुलिस की टीम 24 ...

गैस समझ बैठे लोग, लेकिन निकला हार्ट अटैक… शादी समारोह में पहुंचे पूर्व मुखिया अजीत प्रसाद उर्फ आजादी बाबू का निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

चित्र
               फाइल फोटो: अजीत प्रसाद उर्फ आजादी बाबू   सीवान । महाराजगंज प्रखंड के देवरिया पंचायत के पूर्व मुखिया एवं चर्चित समाजसेवी अजीत प्रसाद उर्फ आजादी बाबू का सोमवार देर रात अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिलनसार स्वभाव और सामाजिक सक्रियता के कारण वे इलाके में काफी लोकप्रिय थे। फ़ोटो: श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान चिता को अग्नि देने पहुंचे लोग। बताया जा रहा है कि आजादी बाबू अपने ससुराल नगरी बसंतपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। समारोह के दौरान खाना खाने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य गैस या एसिडिटी की समस्या समझा, लेकिन देखते ही देखते उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों और मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। निधन पर स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त...

बिहार में मौसम का महाअलर्ट! 44°C की भीषण गर्मी से तड़पेगा दक्षिण बिहार, कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

चित्र
पटना । बिहार में आज मौसम पूरी तरह दो रंगों में नजर आने वाला है। राज्य के एक हिस्से में भीषण गर्मी और लू लोगों को झुलसाएगी, तो दूसरे हिस्से में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बिहार के कई जिलों के लिए हीटवेव, आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून गतिविधियां अचानक तेज हो गई हैं, जिसके कारण राज्य के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है। आज बिहार का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से लेकर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।            दक्षिण बिहार में लू का कहर, 44°C तक पहुंचेगा  खासकर दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में गर्मी अपने चरम पर रहने वाली है। वहीं उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश राहत दे सकती है।  दक्षिण बिहार में लू का कहर, 44°C तक पहुंचेगा तापमान मौसम विभाग ने रोहतास, कैमूर (भभुआ), भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, नवादा, पटना और नालंदा समेत कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में...

बिहार के लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी: मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना के आवेदन शुरू, मैट्रिक-इंटर पास विद्यार्थियों को मिलेंगे ₹15 हजार तक

चित्र
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 25 मई 2026 से शुरू कर दी गई है।  पटना : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2026 में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 25 मई 2026 से शुरू कर दी गई है। योग्य छात्र-छात्राएं शिक्षा विभाग के आधिकारिक मेधासॉफ्ट पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि सीधे छात्रों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। किसे मिलेगी कितनी राशि? मैट्रिक (10वीं) पास विद्यार्थियों के लिए प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग (BC) की छात्राओं, सामान्य वर्ग के छात्रों तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के सभी छात्र-छात्राओं को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित...

बिहार में महंगाई का डबल अटैक! पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 महंगा, अब सुधा दूध-पनीर भी महंगे

चित्र
12 दिनों में चौथी बार बढ़े तेल के दाम, आम लोगों की जेब पर बढ़ेगा सीधा बोझ। देश में बढ़ते मंहगाई से हाहाकार,पेट्रोल-डीजल समेत दूध उत्पादों की कीमतोंe बढ़ोतरी।  पटना । बिहार में आम जनता पर महंगाई की एक और बड़ी मार पड़ी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया है। लगातार बढ़ रही कीमतों के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की उछाल और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव को बड़ी वजह माना जा रहा है। दूसरी तरफ आज से सुधा के दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतें भी बढ़ गई हैं, जिससे लोगों की रसोई का बजट और बिगड़ने वाला है। बिहार में नई कीमतें लागू नई दरों के बाद राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत बढ़कर ₹112.70 प्रति लीटर और डीजल ₹99.87 प्रति लीटर हो गया है। वहीं नालंदा में पेट्रोल ₹113.99 और डीजल ₹99.98 प्रति लीटर पहुंच गया है। तेल कंपनियों ने इस महीने चौथी बार कीमतों में इजाफा किया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। 12 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम 23 मई: पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंग...