संदेश

#BiharWeather #HeatwaveAlert #BiharHeatwave #BiharNews #PatnaWeather #WeatherUpdate #LooAlert #HeatwaveInBihar #IMDAlert #BreakingNews लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bihar Heatwave Alert: 8 जून को टूट सकता है गर्मी का रिकॉर्ड, 45°C तक पहुंचेगा पारा; बिहार पर 'डबल अटैक' का खतरा

चित्र
बिहार में गर्मी अब खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है और चेतावनी दी है कि 8 जून इस सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हो सकता है। एक तरफ दक्षिण और पश्चिम बिहार लू की चपेट में रहेगा, वहीं दूसरी तरफ सीमांचल और कोसी क्षेत्र में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा मंडरा रहा है। मौसम के इस 'डबल अटैक' ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।             बिहार में लू का कहर, 8 जून तक बढ़ेगी मुश्किल पटना। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से बिहार में लगातार गर्मी बढ़ रही है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। गुरुवार को बक्सर, भोजपुर, कैमूर, गया और रोहतास समेत छह जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में बक्सर सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  8 जून को सबसे ज्यादा खतरा, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान म...