बिहार में मौसम का यू-टर्न: 38 जिलों में अलर्ट, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का खतरा
चिलचिलाती गर्मी और लू से जूझ रहे बिहारवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मानसून-पूर्व सक्रियता ने अचानक मौसम का रुख बदल दिया है। आसमान में घने बादल, तेज हवाएं और बारिश ने गर्मी की तपिश को काफी हद तक कम कर दिया है। हालांकि यह राहत अपने साथ खतरे का संकेत भी लेकर आई है—क्योंकि कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। फोटो: AI बिहार : पटना समेत पूरे बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार, 4 मई को लेकर राज्य के सभी 38 जिलों के लिए अलग-अलग स्तर का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विभाग ने बिहार को दो हिस्सों में बांटकर चेतावनी जारी की है। 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां मौसम के ज्यादा गंभीर होने की आशंका है। वहीं बाकी 19 जिलों में येलो अलर्ट लागू है, जहां गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहा...