संदेश

#BiharWeather #HeatWave #BiharHeat #PatnaWeather #WeatherUpdate #Buxar #Rohtas #Kaimur #LooAlert #BiharNews #Patna #RainAlert #BreakingNews #WeatherNews #HeatwaveAlert लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिहार में गर्मी का कहर जारी: बक्सर-रोहतास-भभुआ में लू का अलर्ट, जानिए कब मिलेगी राहत

चित्र
पटना : बिहार में भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी है। मंगलवार को भी लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने बक्सर, रोहतास और भभुआ (कैमूर) जिले के कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं राज्य के कई अन्य जिलों में भी लू जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। राज्य के कई अन्य जिलों में भी लू जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। हालांकि राहत की खबर यह है कि बुधवार से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। कई जिलों में पारा 44 डिग्री के पार सोमवार को बिहार के अधिकांश शहरों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। गया का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा 44.6°C दर्ज किया गया। वहीं बक्सर में 44.4°C, डेहरी में 44.0°C और कैमूर में 43.9°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा औरंगाबाद में 43°C, छपरा और राजगीर में करीब 40°C तापमान दर्ज होने से लोगों को दिनभर भीषण गर्मी और गर्म हव...