Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा
बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पुरवा हवाओं के असर से प्रदेश में नमी बढ़ गई है, जिससे कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मुजफ्फरपुर समेत कई इलाकों में वज्रपात की आशंका जताई गई है, जबकि राजधानी पटना में बादलों की आवाजाही से गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं। अब तक राज्य में 111 मिमी बारिश हो चुकी है। पटना। स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बिहार का मौसम बदला-बदला रहेगा। उत्तर बिहार में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं मुजफ्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि पुरवा हवाओं का प्रभाव अभी बना रहेगा, जिससे वातावरण में नमी लगातार बनी रहेगी। यही वजह है कि प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, तेज...