जन साधारण एक्सप्रेस में लूट का विरोध करना पड़ा भारी, सुपौल की MVI के पति को सीने में मारी गोली
बिहार के खगड़िया में चलती जन साधारण एक्सप्रेस में बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। मानसी और बदला घाट स्टेशन के बीच ट्रेन में कथित लूटपाट का विरोध करने पर सुपौल में तैनात मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) अस्मिता कुमारी के पति देव कुमार गुंजन को अपराधियों ने सीने में गोली मार दी। कथित लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली खगड़िया। जिले के सहरसा रेलखंड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जन साधारण एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल की पहचान झारखंड के गोड्डा निवासी देव कुमार गुंजन के रूप में हुई है, जो सुपौल में पदस्थापित एमवीआई अस्मिता कुमारी के पति बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, देव कुमार गुंजन अपनी पत्नी के साथ सुपौल से गोड्डा जा रहे थे। इसी दौरान मानसी और बदला घाट स्टेशन के बीच ट्रेन में कुछ बदमाश यात्रियों से सामान और नकदी लूटने लगे। आरोप है कि जब देव कुमार गुंजन ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए सीने में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज के साथ ही कोच में चीख-पुकार मच गई। यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने...