सावधान बिहार! अगले कुछ घंटों में बदल सकता है मौसम, तेज हवा-बारिश और वज्रपात की चेतावनी
बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के कई जिलों में जहां झमाझम बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं, वहीं कुछ इलाकों में उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने बारिश, वज्रपात और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है। पटना। बिहार में मानसूनी गतिविधियां लगातार मजबूत होती जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। खासकर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में मौसम अधिक सक्रिय रहने की संभावना है, जिससे कई स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने गया, भोजपुर, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, सुपौल और मधेपुरा समेत कई जिलों में वर्षा की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और बेगूसराय सहित कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे क...