बेगूसराय में दर्दनाक हादसा: स्कूल में ग्रिल गिरने से 8वीं के छात्र की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
बिहार के बेगूसराय से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां स्कूल परिसर में सुरक्षा की बड़ी लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। हादसे के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। बेगूसराय : जिले के बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय जहानपुर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ग्रिल के नीचे दबने से आठवीं कक्षा के छात्र मुन्ना कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भूलो यादव के पुत्र के रूप में हुई है। फोटो: घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर मंसूरचक-बछवाड़ा मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही तेघड़ा एसडीएम, डीएसपी और बछवाड़ा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश में जुट गए। परिजनों के अनुसार, मुन्ना सुबह करीब 8 बजे स्कूल पहुंचा था। जैसे ही उसने क्लास का दरवाजा खोला, अचानक एक के बाद एक करीब 6 भारी ग्रिल उसके ऊपर गिर गईं। बताया जा रहा है कि इन ग्रिलों का कुल वजन 3 क्विंटल से अधिक था। सिर दबने के कारण उसकी मौके पर ही म...