बिहार में मानसून की सुस्त चाल, 48 घंटे और सताएगी गर्मी; 42% कम बारिश से खेती पर संकट
बिहार में मानसून की दस्तक तो हो चुकी है, लेकिन लोगों को झमाझम बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी और हीट वेव जैसे हालात बने हुए हैं। जून में अब तक सामान्य से 42.2 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पटना। बिहार में मानसून के पहुंचने के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून की गतिविधियां अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुई हैं, जिसके कारण झमाझम बारिश के लिए कम से कम 48 घंटे और इंतजार करना पड़ सकता है। एक ओर पटना समेत दक्षिण और दक्षिण-मध्य बिहार के कई जिले भीषण गर्मी से परेशान हैं, वहीं उत्तर और पूर्वोत्तर बिहार में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ रही हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक जून महीने में अब तक बिहार में सामान्य से 42.2 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इसका सीधा असर खेती-किसानी पर पड़ रहा है। कई जिलों में धान की रोपनी प्रभावित हो रही है, जबकि शहरों में लोग तेज धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। राजधानी पटन...