छपरा में मौत का तांडव: पलटी पिकअप पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक, 4 आर्केस्ट्रा कलाकारों की मौके पर मौत, 5 अन्य घायल।
बिहार के छपरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क हादसे ने खुशियों से लौट रहे कलाकारों की जिंदगी छीन ली। तेज रफ्तार और लापरवाही ने मिलकर ऐसा मंजर बनाया, जिसे देखकर हर कोई सिहर उठा। मौके पर पलटी, कलाकारों से भरी पिकअप वैन छपरा : के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में पी.एन. सिंह कॉलेज के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो महिला कलाकारों समेत कुल 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना आज सुबह करीब 5:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल आर्केस्ट्रा कलाकार थे, जो कार्यक्रम खत्म कर लौट रहे थे। फ़ोटो: अस्पताल में घायल से पूछताछ करती पुलिस। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कलाकारों से भरी पिकअप वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे पहले कि सवार लोग संभल पाते, पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पलटे हुए वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर ने हालात को और भयावह बना दिया और वाहन में सवार लोग ट्रक की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादस...