छपरा में मौत का तांडव: पलटी पिकअप पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक, 4 आर्केस्ट्रा कलाकारों की मौके पर मौत, 5 अन्य घायल।

बिहार के छपरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क हादसे ने खुशियों से लौट रहे कलाकारों की जिंदगी छीन ली। तेज रफ्तार और लापरवाही ने मिलकर ऐसा मंजर बनाया, जिसे देखकर हर कोई सिहर उठा।

           मौके पर पलटी, कलाकारों से भरी पिकअप वैन

छपरा: के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में पी.एन. सिंह कॉलेज के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो महिला कलाकारों समेत कुल 
4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना आज सुबह करीब 5:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल आर्केस्ट्रा कलाकार थे, जो कार्यक्रम खत्म कर लौट रहे थे।


       फ़ोटो: अस्पताल में घायल से पूछताछ करती पुलिस।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कलाकारों से भरी पिकअप वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे पहले कि सवार लोग संभल पाते, पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पलटे हुए वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर ने हालात को और भयावह बना दिया और वाहन में सवार लोग ट्रक की चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में सड़क पर बिखरे पड़े थे, जिसे देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए।


         सूचना पाकर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम


घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। 102 एंबुलेंस सेवा के एसीओ सत्य प्रकाश के नेतृत्व में सभी घायलों को तत्काल छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि ये सभी कलाकार छोटा बरहमपुर से कार्यक्रम समाप्त कर बलिया लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।


उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले है सभी मृतक



पुलिस के अनुसार, मृतक एवं घायल सभी लोग उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी हैं। हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

❝ जिम्मेदारियों के शोर में कहीं खो गया वो बचपन ❞

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट