बिहार में फिर गरजी पुलिस की बंदूक, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ में कैश वैन लूटकांड के बदमाशों से मुठभेड़, एनकाउंटर में घायल हुआ बदमाश
चर्चित कैश वैन लूटकांड के आरोपी उदयनी गांव में छिपे हुए हैं। राजधानी पटना में बिहार पुलिस का चर्चित ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ लगातार अपराधियों पर कहर बनकर टूट रहा है। कैश वैन लूटकांड के आरोपियों की तलाश में जुटी पटना पुलिस ने मंगलवार की सुबह गोपालपुर थाना इलाके के उदयनी गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को दबोच लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा भागने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाके में सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई, लेकिन जब लोगों को पता चला कि पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है तो गांव वालों ने राहत की सांस ली। पटना में फिर एनकाउंटर, पुलिस ने अपराधियों को घेरा पटना । पुलिस को मंगलवार सुबह गुप्त सूचना मिली कि 13 मई को हुए चर्चित कैश वैन लूटकांड के आरोपी उदयनी गांव में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। जैसे ही अपराधियों ने पुलिस को देखा, वे बाइक से भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रुकने और सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों...