जब आसमान में डगमगाई इंडिगो फ्लाइट, तब ‘पायलट नेता’ ने संभाला मोर्चा… मौत के डर के बीच गूंजी तालियां!”
दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट अचानक आसमान में ऐसे कांपने लगी, मानो किसी अदृश्य तूफान ने उसे जकड़ लिया हो। तेज बारिश, काले बादल और हवा के भंवर के बीच विमान कई बार जोरदार झटकों से डोल उठा। सीटों पर बैठे यात्रियों की सांसें अटक गईं, कुछ ने आंखें बंद कर लीं तो कुछ भगवान को याद करने लगे। लेकिन इसी डर और अफरा-तफरी के बीच कॉकपिट में बैठे कैप्टन राजीव प्रताप रूडी ने हालात संभाले और सैकड़ों यात्रियों को सुरक्षित जमीन तक पहुंचाया। फोटो: कैप्टन राजीव प्रताप रूडी दिल्ली : से शाम 6:50 बजे उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6497 को रात 8:20 बजे पटना पहुंचना था, लेकिन मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला कि पूरी फ्लाइट दहशत में बदल गई। बिहार के ऊपर पहुंचते ही विमान खराब मौसम और तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गया। विमान लगातार ऊपर-नीचे होने लगा और कई बार ऐसा महसूस हुआ जैसे संतुलन बिगड़ रहा हो। केबिन के अंदर माहौल पूरी तरह बदल चुका था। बच्चों की रोने की आवाजें, यात्रियों के चेहरों पर डर और सीट पकड़कर बैठे लोग… हर कोई सुरक्षित उतरने की...