ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बना मौत की वजह! शादी समारोह में चाकूबाजी, दूल्हे के चाचा की गई जान
सीवान जिले के नगई गांव में खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब शादी समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। बारातियों और गांव के युवकों के बीच हुई कहासुनी के बाद चाकूबाजी शुरू हो गई, जिसमें दूल्हे के चाचा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। AI GENERATED IMAGE सीवान : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगई गांव में गुरुवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान जमकर बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि द्वारपूजा के बाद जानवासे में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवक अपनी पसंद का गीत बजाने की मांग करने लगे। गीत को लेकर बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब साढ़े बारह बजे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा...