आने वाला है बड़ा संकट? पीएम मोदी ने वर्क फ्रॉम होम और ईंधन बचाने की दी सलाह
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हैदराबाद में बड़ा बयान देते हुए कहा कि दुनिया में चल रहे युद्ध का असर भारत पर भी गंभीर रूप से पड़ा है। उन्होंने वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने और पेट्रोल-डीजल के संयमित इस्तेमाल की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को बड़ी मात्रा में तेल और गैस विदेशों से आयात करनी पड़ती है, इसलिए बढ़ती कीमतों का सीधा असर देश पर पड़ रहा है। हैदराबाद में लोगों को संबोधित करते पीएम मोदी। नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पिछले दो महीनों से भारत के पड़ोसी क्षेत्र में चल रहे युद्ध की वजह से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस और फर्टिलाइजर की कीमतें आसमान छू रही हैं। पीएम मोदी ने कहा,भारत के पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं हैं। हमें अपनी जरूरत का पेट्रोल, डीजल और गैस बाहर से मंगाना पड़ता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देना चाहिए ताकि ईंधन की खपत कम हो सके। कहा मौजूदा वैश्विक संकट के दौर में भारत को विदेशी मुद्रा बचाने पर विशेष...