5 राज्यों का महासंग्राम: आज खुलेगा EVM का राज, किसके हाथ सत्ता की चाबी?
देश की राजनीति का सबसे बड़ा ‘टेस्ट’ आज होने जा रहा है। असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आएंगे। सुबह से शुरू हुई मतगणना के साथ ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हर सीट के साथ सियासी समीकरण बदल रहे हैं और कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि किस राज्य में किस दल की सरकार बनेगी। सबसे ज्यादा नजरें पश्चिम बंगाल पर टिकी हैं, जहां रिकॉर्ड मतदान ने मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया है। पूरी खबर (विस्तार से): पश्चिम बंगाल : में इस बार चुनाव दो चरणों—23 और 29 अप्रैल को संपन्न हुए। खास बात यह रही कि मतदान प्रतिशत 90 से 93 फीसदी तक पहुंच गया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 293 सीटों पर आज मतगणना हो रही है, जबकि फाल्टा सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान होगा। मतगणना को लेकर राज्य में हाई-टेक और सख्त इंतजाम किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि पूरे राज्य में 77 केंद्रों पर काउंटिंग हो रही है, जिसमें 35 जिला मुख्यालय और 42 सब-डिवीजन मुख्यालय शामिल हैं। इसके अलावा 459 काउंटिं...