Bihar Weather Alert: 19 जिलों में भारी बारिश का खतरा, 65 KM/H की रफ्तार से चलेगी आंधी
मानसून की पहली बड़ी सक्रियता के साथ बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने जा रहा है। ऐसे में अगले 72 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं। तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की जरूरत है। मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। है पटना। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव शुरू हो चुका है। उत्तर और उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में बारिश और आंधी का सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा। कई इलाकों में 40 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, भागलपुर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं सीवान, सारण और किशनगंज जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान केवल बारिश ही नहीं बल्कि गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की घ...