आधी रात में ढहा बिहार की लाइफलाइन! विक्रमशिला सेतु का पिलर समाया गंगा में, 33 मीटर हिस्सा ध्वस्त
भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु पर रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। पुल का एक पिलर पहले धंसा और फिर कुछ ही देर में उसका बड़ा हिस्सा गंगा में समा गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते यातायात रोक दिया गया, जिससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने बिहार की एक बड़ी लाइफलाइन को ठप कर दिया है। फोटो: हादसे के बाद विक्रमशिला सेतु भागलपुर : गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु का 133 नंबर पिलर रविवार देर रात अचानक बैठ गया और देखते ही देखते उसका करीब 33 मीटर हिस्सा ध्वस्त होकर गंगा में समा गया। घटना की शुरुआत रात 11:55 बजे पिलर में हलचल के साथ हुई और रात 1:07 बजे तक पुल का हिस्सा पूरी तरह गिर गया। पुल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने समय रहते स्थिति को भांप लिया और तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचना दी। एहतियातन पुल के दोनों ओर से यातायात बंद करा दिया गया और आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया। इसी वजह से जब पुल का स्लैब गिरा, उस समय कोई वाहन उस हिस्से पर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह हादसा पुल के भाग...