संदेश

#Bihar #AnilAgarwal #IPLTeam #BiharIPLTeam #BiharCricket #IshanKishan #VaibhavSuryavanshi #SaqibHussain #Vedanta #CricketNews #BiharNews #IPL लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अब बिहार का भी होगा IPL में जलवा! वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल बोले- CSK, MI और KKR की तरह बिहार की भी बने टीम, कहा- हमारी मिट्टी का टैलेंट दुनिया में सबसे बेस्ट

चित्र
बिहार के क्रिकेट प्रेमियों और युवाओं के लिए एक बड़ी और उत्साह बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और देश के प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने खुलकर कहा है कि अब समय आ गया है जब बिहार की भी अपनी एक IPL टीम होनी चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए अपने भावुक पोस्ट में उन्होंने बिहार की प्रतिभा, यहां के खिलाड़ियों और राज्य के क्रिकेट भविष्य को लेकर बड़ा विजन सामने रखा। उन्होंने कहा कि जिस तरह Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders जैसी टीमें अपने राज्यों की पहचान बन चुकी हैं, उसी तरह बिहार भी अपनी टीम और अपने खिलाड़ियों के दम पर पूरी दुनिया में पहचान बना सकता है। अनिल अग्रवाल ने भरोसा जताते हुए कहा कि अगर बिहार के बच्चों को सही मंच, प्रेरणा और सुविधाएं मिल जाएं, तो बिहार से बनने वाली टीम दुनिया की सबसे बेहतरीन क्रिकेट टीम साबित हो सकती है। पटना। अनिल अग्रवाल ने अपने पोस्ट में बिहार की क्रिकेट प्रतिभाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि बिहार की मिट्टी ने देश को कई शानदार खिलाड़ी दिए हैं, लेकिन दुख की बात यह है कि आज भी बिहार को क...