अब बिहार का भी होगा IPL में जलवा! वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल बोले- CSK, MI और KKR की तरह बिहार की भी बने टीम, कहा- हमारी मिट्टी का टैलेंट दुनिया में सबसे बेस्ट

बिहार के क्रिकेट प्रेमियों और युवाओं के लिए एक बड़ी और उत्साह बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और देश के प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने खुलकर कहा है कि अब समय आ गया है जब बिहार की भी अपनी एक IPL टीम होनी चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए अपने भावुक पोस्ट में उन्होंने बिहार की प्रतिभा, यहां के खिलाड़ियों और राज्य के क्रिकेट भविष्य को लेकर बड़ा विजन सामने रखा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders जैसी टीमें अपने राज्यों की पहचान बन चुकी हैं, उसी तरह बिहार भी अपनी टीम और अपने खिलाड़ियों के दम पर पूरी दुनिया में पहचान बना सकता है।

अनिल अग्रवाल ने भरोसा जताते हुए कहा कि अगर बिहार के बच्चों को सही मंच, प्रेरणा और सुविधाएं मिल जाएं, तो बिहार से बनने वाली टीम दुनिया की सबसे बेहतरीन क्रिकेट टीम साबित हो सकती है।


पटना। अनिल अग्रवाल ने अपने पोस्ट में बिहार की क्रिकेट प्रतिभाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि बिहार की मिट्टी ने देश को कई शानदार खिलाड़ी दिए हैं, लेकिन दुख की बात यह है कि आज भी बिहार को क्रिकेट की दुनिया में वह सम्मान और पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वह असली हकदार है।

उन्होंने पटना में जन्मे स्टार बल्लेबाज ईशान किशन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सबसे कम गेंदों में ODI double century लगाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया। वहीं समस्तीपुर के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में IPL debut करने वाले खिलाड़ियों में शामिल होकर बिहार का नाम रोशन कर चुके हैं।

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और देश के प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने अपने X हैंडल पर लिखी पोस्ट


इसके अलावा गोपालगंज के साधारण परिवार से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले तेज गेंदबाज साकिब हुसैन की भी उन्होंने जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया उनकी गेंदबाजी को देख रही है और यह साबित करता है कि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

अनिल अग्रवाल ने कहा कि उनका हमेशा से सपना रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले। खासकर खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग, world class stadium, modern facilities और मजबूत support system बिहार में ही उपलब्ध कराया जाए, ताकि यहां के खिलाड़ियों को अपने सपनों के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।

उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि अगर बिहार के बच्चों को सही मंच, प्रेरणा और सुविधाएं मिल जाएं, तो बिहार से बनने वाली टीम दुनिया की सबसे बेहतरीन क्रिकेट टीम साबित हो सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की क्रिकेट टीम और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए वह अपनी तरफ से पूरी मजबूती के साथ unconditional support देने को तैयार हैं।

अपने पोस्ट के आखिर में उन्होंने बेहद भावुक अंदाज में लिखा —

“बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक emotion है… और अब वक्त आ गया है कि हमारी मिट्टी का talent मैदान पर दिखे।”

अनिल अग्रवाल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बिहार की IPL टीम बनाने की मांग तेज हो गई है। क्रिकेट प्रेमी और युवा इसे बिहार के खेल इतिहास के लिए एक नई उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा आपके सहयोग से निश्चित ही बिहार की क्रिकेट टीम को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।


आपकी बात से पूर्णतः सहमत हूँ, मुख्यमंत्री बिहार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योगपति अनिल अग्रवाल के पोस्ट को अपने X हैंडल पर रिपोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार के क्रिकेट "इमोशन" के लिए सरकार स्पष्ट "विजन" के साथ "मिशन" मोड में कार्यरत है। आपके सहयोग से निश्चित ही बिहार की क्रिकेट टीम को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

रिपोर्ट प्रियांशु कुमार सिंह 






Comments