छपरा में मॉर्निंग वॉक बना मौत का सफर! APP पवन कुमार का शव कुएं में मिला
छपरा शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कई दिनों से लापता चल रहे लोक अभियोजक पदाधिकारी (APP) पवन कुमार का शव उनके ही घर के पास एक कुएं से बरामद हुआ। सुबह टहलने निकले अधिकारी का इस तरह रहस्यमय हालात में शव मिलना न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे इलाके के लिए बड़ा सवाल बन गया है। छपरा : शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां लोक अभियोजक पदाधिकारी (APP) पवन कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और कई सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि भगवान बाजार थाना क्षेत्र के शिव बाजार मोहल्ला निवासी पवन कुमार 1 मई की सुबह रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वह अचानक लापता हो गए। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह टहलने निकले,फिर नहीं लौटे परिजनों के अनुसार, पवन कुमार सुबह करीब 5:30 बजे घर से निकले थे और ढेला जी मंदिर के आसपास टहलते देखे गए थे। उस समय उन्होंने सेंडो गंजी और गमछा पहन रखा था। परिवार ने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तब...