छपरा में मॉर्निंग वॉक बना मौत का सफर! APP पवन कुमार का शव कुएं में मिला

छपरा शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कई दिनों से लापता चल रहे लोक अभियोजक पदाधिकारी (APP) पवन कुमार का शव उनके ही घर के पास एक कुएं से बरामद हुआ। सुबह टहलने निकले अधिकारी का इस तरह रहस्यमय हालात में शव मिलना न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे इलाके के लिए बड़ा सवाल बन गया है।


छपरा: शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां लोक अभियोजक पदाधिकारी (APP) पवन कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और कई सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि भगवान बाजार थाना क्षेत्र के शिव बाजार मोहल्ला निवासी पवन कुमार 1 मई की सुबह रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वह अचानक लापता हो गए। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

 सुबह टहलने निकले,फिर नहीं लौटे

परिजनों के अनुसार, पवन कुमार सुबह करीब 5:30 बजे घर से निकले थे और ढेला जी मंदिर के आसपास टहलते देखे गए थे। उस समय उन्होंने सेंडो गंजी और गमछा पहन रखा था। परिवार ने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।
पत्नी रेनु सिन्हा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि सुबह करीब 5:45 बजे जब वह उन्हें बुलाने बाहर गईं, तो वे वहां मौजूद नहीं थे। इसके बाद काफी देर तक आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला।

 तलाश जारी,लेकिन नहीं मिला सुराग

गायब होने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और अधिवक्ता साथियों से संपर्क किया, लेकिन देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन उसमें भी उनका कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला।

कुएं से शव मिलने पर मचा हड़कंप

शनिवार को घर के पास स्थित एक कुएं में शव मिलने की खबर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जब शव की पहचान की गई, तो वह लापता APP पवन कुमार का निकला। यह खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस पूरे मामले में भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंधीर कुमार ने बताया कि शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

SDO अनिल कुमार पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! 25.92 लाख रुपये का हिसाब नहीं, हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी, 'निंदा' की सजा के बाद अब पद से हटाने की अनुशंसा

❝ जिम्मेदारियों के शोर में कहीं खो गया वो बचपन ❞