संदेश

#MangalPandey #Siwan #BJP #WestBengalBJP #NarendraModi #BiharPolitics #NDA #SiwanNews #PoliticalNews #BJPWorkers #BiharNews लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बंगाल जीतकर सीवान लौटे मंगल पांडे का जबरदस्त स्वागत, पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रभारी के रूप में दिखाई दमखम

चित्र
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी Mangal Pandey के सीवान आगमन पर शनिवार को जिलेभर में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जिले के चाप ढाला, पचरुखी, दरौंदा समेत कई इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं, एनडीए नेताओं और आम लोगों ने भव्य स्वागत किया। हजारों समर्थकों की भीड़, सैकड़ों वाहनों के काफिले और गगनभेदी नारों से पूरा सीवान राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया।             पूर्व मंत्री मंगल पांडे का स्वागत करते कार्यकर्ता   सीवान । में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी Mangal Pandey का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर जिलेभर में सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के चाप ढाला, पचरुखी, दारौंदा समेत कई प्रमुख स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, एनडीए नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और अंगवस्त्र देकर उनका जोरदार अभिनंदन क...