22 साल की टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर, आखिरी इंस्टा पोस्ट बना चर्चा का विषय
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 22 वर्षीय अभिनेत्री संचिता उगले के निधन की सूचना के बाद पूरे एंटरटेनमेंट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 14 जून को मुंबई में हुई इस घटना ने फैंस और सेलेब्स को गहरे सदमे में डाल दिया है। संचिता उगले की हुई मौत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम ) नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। जानी-मानी युवा अभिनेत्री संचिता उगले (22) के निधन की सूचना के बाद पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 14 जून को मुंबई में उनके निधन की खबर सामने आई, जिसके बाद फैंस, सह-कलाकार और सेलेब्स सदमे में हैं। अभी तक उनकी मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खबर विस्तार से संचिता उगले ने अपने छोटे से करियर में टीवी इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी। उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया, जिनमें साजन घर, कुमकुम भाग्य, वागले की दुनिया और दिलवाली दुल्हनिया ले जाएगी जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। सीरियल कुमकुम भाग्य में “दीया टंडन” के किरदार ने उन्हें ...