Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट
दानापुर के सगुना इलाके में स्वाद, गुणवत्ता और भरोसे का नया केंद्र बनकर उभरे हल्दीराम भुजियावाला के नए आउटलेट ने लोगों का ध्यान तेजी से खींचा है। हाल ही में हुए भव्य उद्घाटन के बाद अब इस प्रतिष्ठित स्टोर का निरीक्षण यूको बैंक के शीर्ष अधिकारियों ने किया, जहां व्यवस्थाओं और उत्पादों की जमकर सराहना हुई। फ़ोटो: CGM को सम्मानित करते पवन केजरीवाल पटना : यूको बैंक के मुख्य महाप्रबंधक सरोज रंजन नायक के नेतृत्व में बैंक की टीम—जिसमें सहायक महाप्रबंधक श्रीकांत सिंह, मुख्य प्रबंधक शालिनी और सुमित राज शामिल थे' ने आउटलेट का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने स्टोर की स्वच्छता, डिस्प्ले सिस्टम, ग्राहक सुविधा और उत्पादों की गुणवत्ता को करीब से देखा और संतोष जताया। ग्राहकों के लिए ‘वन-स्टॉप डेस्टिनेशन’ बनने की तैयारी आउटलेट प्रबंधन का दावा है कि यह स्टोर सिर्फ पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आधुनिक पैकेजिंग, हाइजीनिक किचन सिस्टम और क्विक सर्विस के जरिए इसे एक ‘वन-स्टॉप डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। त्योहारों और विशेष अवसरो...