बिहार में शादी के 16 दिन बाद दुल्हन लाखों के गहने और कैश लेकर फरार
“सात फेरों के वचन 16 दिन में तोड़ गई दुल्हन" बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 16 दिन बाद नवविवाहिता घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। घटना जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। मामले में अब प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है। 25 अप्रैल को धूमधाम से हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, जितेन्द्र कुमार की शादी 25 अप्रैल को पियर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के बाद परिवार में सबकुछ सामान्य चल रहा था और घर में खुशी का माहौल था। जयमांला के समय की तस्वीर आई सामने। परिजनों के मुताबिक, शादी के 16वें दिन देर रात जब सभी लोग सो रहे थे, तभी नवविवाहिता घर से अचानक गायब हो गई। आरोप है कि जाते समय वह घर में रखे 72 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात भी अपने साथ ले गई। सुबह खुली आंखें त...