Posts

Showing posts with the label ArariaNews #JogbaniBorder #SSB #IndiaNepalBorder #IllegalEntry #ChineseCitizen #BorderSecurity #BiharNews

नेपाल के रास्ते भारत में एंट्री की कोशिश फेल: जोगबनी बॉर्डर पर चीनी नागरिक गिरफ्तार

Image
बिहार अररिया जिले के भारत-नेपाल सीमा स्थित जोगबनी एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए एक चीनी नागरिक को अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करते हुए पकड़ लिया। बिना वीजा और पासपोर्ट के सीमा पार करने की इस कोशिश ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े किए हैं। अररिया : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जोगबनी ICP पर सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 56वीं वाहिनी के जवानों ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 41 वर्षीय झोउ हुआन के रूप में हुई है, जो चीन के हुनान प्रांत का निवासी बताया जा रहा है।       फ़ोटो: पुलिस हिरासत में चीनी नागरिक झोउ हुआन प्रारंभिक जांच में सामने आया कि झोउ हुआन नेपाल के विराटनगर से नेपाली नंबर की स्कूटी पर सवार होकर जोगबनी ICP के रास्ते भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, गेट पर तैनात SSB जवानों की सतर्कता के चलते वह पकड़ा गया। SSB के अनुसार, आरोपी के पास कोई वैध वीजा, पासपोर्ट या अन्य यात्रा दस्तावेज नहीं थे। संदेह होने पर उसे तुरंत हिरासत में लिया गया और आव्रजन (इमिग्रेशन) ...