बेखौफ बदमाश, ताबड़तोड़ गोलियां और मौत… बंगाल में BJP खेमे में मातम,कार रोककर बरसाईं गोलियां…भाजपा नेता के PA की हत्या!
बंगाल की राजनीति एक बार फिर खून से लाल हो उठी है। उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में बुधवार रात भाजपा नेता Suvendu Adhikari के बेहद करीबी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में उनकी गाड़ी को घेरा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। इस हमले में उनके सहयोगी बुद्धदेव बेरा भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद बंगाल की राजनीति में भूचाल आ गया है और भाजपा ने इसे सीधे-सीधे राजनीतिक हत्या बताया है। कार रोककर बरसाईं गोलियां…भाजपा नेता के PA की हत्या! पश्चिम बंगाल: में राजनीतिक हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार की रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे राज्य की सियासत को हिला कर रख दिया। भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में उनके करीबी सहयोगी बुद्धदेव बेरा भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत...