बेखौफ बदमाश, ताबड़तोड़ गोलियां और मौत… बंगाल में BJP खेमे में मातम,कार रोककर बरसाईं गोलियां…भाजपा नेता के PA की हत्या!

बंगाल की राजनीति एक बार फिर खून से लाल हो उठी है। उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में बुधवार रात भाजपा नेता Suvendu Adhikari के बेहद करीबी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में उनकी गाड़ी को घेरा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। इस हमले में उनके सहयोगी बुद्धदेव बेरा भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद बंगाल की राजनीति में भूचाल आ गया है और भाजपा ने इसे सीधे-सीधे राजनीतिक हत्या बताया है।


 कार रोककर बरसाईं गोलियां…भाजपा नेता के PA की हत्या! 

पश्चिम बंगाल:  में राजनीतिक हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार की रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे राज्य की सियासत को हिला कर रख दिया। भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में उनके करीबी सहयोगी बुद्धदेव बेरा भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि भाजपा ने इसे “सोची-समझी राजनीतिक साजिश” करार दिया है।
जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ देर रात अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे। तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दोहारिया इलाके में उनकी कार का पीछा शुरू कर दिया। सुनसान जगह मिलते ही हमलावरों ने गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका कांप उठा। स्थानीय लोगों के पहुंचने से पहले ही बदमाश मौके से फरार हो गए।

घायल अवस्था में चंद्रनाथ रथ और बुद्धदेव बेरा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रथ को मृत घोषित कर दिया। वहीं बुद्धदेव बेरा की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सुवेंदु अधिकारी खुद अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।

भाजपा के अंदर रणनीतिक तौर पर बेहद अहम माने जाने वाले चंद्रनाथ रथ मूल रूप से पूर्व मेदिनीपुर के रहने वाले थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भवानीपुर विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने संगठन और रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यही वजह है कि उनकी हत्या को सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि सीधे राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

घटना के बाद भाजपा ने राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि बंगाल में विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने में विफल साबित हो रही है। भाजपा ने इस हत्याकांड की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग भी उठाई है।

वहीं पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। रात के अंधेरे में हुई इस हत्या ने एक बार फिर बंगाल की कानून-व्यवस्था और राजनीतिक माहौल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

SDO अनिल कुमार पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! 25.92 लाख रुपये का हिसाब नहीं, हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी, 'निंदा' की सजा के बाद अब पद से हटाने की अनुशंसा

❝ जिम्मेदारियों के शोर में कहीं खो गया वो बचपन ❞