सरकारी स्कूल से जर्मनी तक… बिहार की बेटी ने दुनिया में लहराया परचम, डॉ. जया भारती को मिला ‘बेस्ट रिसर्च अवार्ड 2026’
बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी के सुल्तानपुर गांव की बेटी डॉ. जया भारती ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जर्मनी के ब्राडेनबर्ग राज्य में उन्हें ‘नेचुरल साइंस एंड इंजीनियरिंग’ श्रेणी में प्रतिष्ठित ‘बेस्ट रिसर्च अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई शुरू करने वाली जया आज दुनिया की अग्रणी वैज्ञानिकों में अपनी पहचान बना रही हैं। बिहार की बेटी डॉ. जया भारती को जर्मनी में मिला बेस्ट रिसर्च अवार्ड 2026 पटना। जिले के धनरूआ प्रखंड अंतर्गत सुल्तानपुर गांव की रहने वाली डॉ. जया भारती की सफलता आज पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय बन गई है। जर्मनी में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय विज्ञान समारोह में उन्हें ‘बेस्ट रिसर्च अवार्ड 2026’ प्रदान किया गया। यह सम्मान जर्मनी के साइंस एंड कल्चर मंत्री ने उन्हें विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए दिया। डॉ. जया की शुरुआती पढ़ाई गांव के ही सरकारी विद्यालय, विजयपुरा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय से हुई। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और ल...