संदेश

#Nawada #BiharCrime #JitendraPaswan #BiharPolice #BreakingNews #CrimeNews #Bihar #Police #SandMafia #LiquorMafia #Patna #HindiNews लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नवादा में थाने के सामने चौकीदार की चाकू गोदकर हत्या, बालू-शराब माफियाओं पर शक; इलाके में भड़का गुस्सा

चित्र
बिहार के नवादा में अपराधियों ने पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए थाने के सामने ही एक चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी। ड्यूटी खत्म होने के बाद थाने के गेट के पास खड़े चौकीदार जितेंद्र पासवान पर बदमाशों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। सैंपल इकट्ठा फॉरेंसिक टीम व इनसेट में जितेंद्र पासवान,फ़ाइल फ़ोटो। नवादा । जिले के धमौल थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 8:30 बजे हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। मृतक चौकीदार जितेंद्र पासवान तुर्कवन गांव के रहने वाले थे और स्थानीय थाना क्षेत्र में तैनात थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद वह थाने के बाहर खड़े थे, तभी एक हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल जितेंद्र पासवान को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत बिगड़ने पर पटना रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। चौकीदार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस हत्...