सीवान में टूटकर गिरा 11000 वोल्ट का हाईटेंशन तार,करंट लगने से 6 लोग झुलसे, मौके पर मची आफरा तफरी
सीवान शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल अस्पताल चौक पर सोमवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। अचानक बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वहां से गुजर रहे छह लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घटना में पीड़ित को अस्पताल ले जाते लोग सीवान। शहर के अस्पताल चौक के समीप सोमवार की शाम करीब सवा आठ बजे अचानक बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। उस समय चौक पर सामान्य दिनों की तरह लोगों की आवाजाही जारी थी। तार गिरते ही वहां से गुजर रहे कई लोग उसकी चपेट में आ गए और करंट लगने से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तार गिरने के कुछ ही सेकंड के भीतर कई लोग करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए बिजली विभाग और प्रशासन को सूचना दी। साथ ही घायलों को घटनास्थल से हटाकर उपचार के लिए मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल लोगों की पहचान अतरसुआं निवासी मो. आमिर, कुतुबछपरा निवासी मो. राजा, कंधवारा निवासी नसरूल, अस्पताल रोड निवासी खालिद अहमद तथा नया बाजार निवासी रिंकू अली समेत अन्य के र...