Posts

Showing posts with the label SiwanNews #OsamaShahab #BiharPolitics #PoliceRaid #BreakingNews

सीवान में सुबह-सुबह बड़ा धमाका: RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, DIG खुद मोर्चे पर

Image
सिवान की सियासत में सोमवार की सुबह भूचाल लेकर आई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। हाई-प्रोफाइल माने जा रहे इस ऑपरेशन में पुलिस की कई टीमें एक साथ एक्टिव हैं, और सबसे खास बात—इस रेड की कमान खुद DIG निलेश कुमार संभाल रहे हैं। सियासी गलियारों से लेकर आम जनता तक, हर किसी की नजर अब इस कार्रवाई पर टिक गई है।      फोटो: विधायक आवास के बाहर DIG नीलेश कुमार सीवान  से इस वक्त एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। रघुनाथपुर विधानसभा से राजद विधायक ओसामा शहाब के घर पर सोमवार सुबह पुलिस ने अचानक छापेमारी की है। बता दें कि ओसामा शहाब,पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के पुत्र हैं, जिस वजह से यह कार्रवाई और भी ज्यादा चर्चाओं में आ गई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार तड़के सिवान के नवलपुर स्थित विधायक आवास और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव स्थित उनके पैतृक घर पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि स्थानीय स्तर पर भी इसकी भनक पहले नहीं लग सकी।  इस छा...