इलाज के लिए जा रहा परिवार हादसे का शिकार, बसंतपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी; मां-बेटी गंभीर
सीवान के बसंतपुर स्थित एनएच-227 ए पर गांधी आश्रम के समीप गुरुवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हुए हैं। गुरुवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सीवान। जिले के बसंतपुर मुख्यालय स्थित एनएच-227 ए पर गुरुवार की देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांधी आश्रम के समीप करीब 11 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि तीन अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलशसर गांव...