संदेश

#BiharWeather #WeatherUpdate #BiharNews #ColdWave #IMDAlert #PatnaWeather #SiwanNews #BiharWinter #WeatherForecast #FogAlert #MausamUpdate #BiharLatestNews लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिहार में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, सुबह कोहरा और रात में बढ़ेगी कनकनी, 7 दिन तक कैसा रहेगा मौसम? जानिए IMD का ताजा अपडेट

चित्र
  बिहार में नवंबर के आखिरी सप्ताह के साथ ही ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और देर रात लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है, जबकि दोपहर की धूप राहत दे रही है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, सुबह कोहरा छाएगा और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। सीवान। बिहार में सर्दी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। सुबह घर से निकलने वाले लोगों को हल्के कोहरे और ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रात होते ही तापमान में गिरावट के कारण ठंड का एहसास बढ़ जा रहा है। हालांकि, दोपहर में खिल रही धूप के कारण लोगों को कुछ राहत मिल रही है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले सात दिनों तक प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक, अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप निकलने का अनुमान है। खास बात यह है कि फिलहाल राज्य के किसी भी जिले के लिए बारिश या खराब मौसम को लेकर कोई चेतावन...