बिहार में अब नहीं बजेगा फूहड़पन! संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का बड़ा एक्शन, अश्लील गानों पर लगेगी रोक!
बिहार की सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य के नवनियुक्त कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने पदभार संभालते ही अश्लील और फूहड़ गानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि बिहार में अब कला और संगीत के नाम पर परोसी जा रही अश्लीलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार जल्द ही ऐसे गानों के प्रसारण और निर्माण पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी। मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी जल्द ही विभागीय बैठक करेंगे पटना: बिहार राज्य के नवनियुक्त कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि कला और संस्कृति किसी भी समाज की सोच, संस्कार और सभ्यता का आईना होती है। इसका उद्देश्य लोगों के मन और विचारों को सकारात्मक दिशा देना है, न कि समाज में फूहड़ता और असहजता फैलाना। उन्होंने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत बेहद समृद्ध और गौरवशाली रही है, जिसे सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री ने कहा कि आजकल कई सार्वजनिक कार्यक्रमों, समारोहों और डिजिटल प्लेटफ...