Posts

Showing posts with the label #Nawada #BiharNews #ElephantAttack #BreakingNews #WildlifeConflict #Govindpur #ForestDepartment #GroundReport #Z7News #Alert

नवादा में ‘मौत का आतंक’: खूंखार हाथी ने युवक को पटक-पटक कर मार डाला

Image
बिहार के नवादा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर हाथी ने इंसानी बस्ती में घुसकर ऐसा खौफनाक मंजर बनाया कि पूरे इलाके में डर और आक्रोश फैल गया है।   पूरी खबर: नवादा: जिले के गोविंदपुर प्रखंड स्थित माधोपुर पंचायत के जेठसारी टोला (आनंद नगर) में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक जंगली हाथी ने 58 वर्षीय बच्चू राम को बेरहमी से पटक-पटक कर मार डाला। मृतक, स्वर्गीय बंधु राम के पुत्र थे। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में मातम और डर का माहौल पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही थाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया।   एक महीने में दूसरी मौत: चौंकाने वाली बात यह है कि इसी पंचायत में 8 अप्रैल को भी हाथी के हमले में एक महिला की जान जा चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है।   वन विभाग का बयान: मौके पर पहुंचे वन विभाग के रेंजर राकेश कुमार के अनुसार, करीब 24 हाथियों का झुंड पिछले एक महीने...