संदेश

#BiharWeather #Monsoon2026 #RainAlert #OrangeAlert #BiharRain #PatnaWeather #SiwanNews #WeatherUpdate #BiharMonsoon #BreakingNews #Heatwave #MonsoonAlert #BiharNews #RainfallAlert #WeatherNews लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिहार में गर्मी पर बारिश का ब्रेक! 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा; 72 घंटे में पूरी तरह सक्रिय होगा मानसून

चित्र
बिहार में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 18 जिलों में बारिश और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है।  पटना। बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिन हो या रात, गर्म हवाओं और चिपचिपी उमस से लोग बेहाल हैं। हालांकि शुक्रवार को मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 18 जिलों के लिए बारिश और तेज हवा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर और खगड़िया समेत कई जिलों में गरज-तड़क के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बिहार में मानसून की औपचारिक एंट्री हो चुकी है, लेकिन मानसूनी सिस्टम अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का...