संदेश

#Hashtags: #Siwan #Goreyakothi #BiharNews #SiwanNews #Firing #CrimeNews #BiharCrime #BreakingNews #PoliceInvestigation #LandDispute #Z7News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सीवान में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दोस्त को निशाना बनाकर चलाई गई गोली युवक को लगी; पटना रेफर

चित्र
हार के सीवान से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी! चौंकाने वाली बात यह है कि बदमाशों के निशाने पर कोई और था, लेकिन गोली उनके साथ जा रहे एक युवक को लग गई। गोली लगते ही युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।  सीवान। जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में रविवार को अपराधियों ने फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। मुस्तफाबाद के समीप हुई इस घटना में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों के निशाने पर उसका दोस्त था, लेकिन फायरिंग के दौरान गोली साथ जा रहे युवक को लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक की पहचान छितौली कला निवासी स्व. लवकुश साह के पुत्र अनीश गुप्ता के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। ...