सीवान में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दोस्त को निशाना बनाकर चलाई गई गोली युवक को लगी; पटना रेफर


हार के सीवान से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी! चौंकाने वाली बात यह है कि बदमाशों के निशाने पर कोई और था, लेकिन गोली उनके साथ जा रहे एक युवक को लग गई। गोली लगते ही युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। 









सीवान। जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में रविवार को अपराधियों ने फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। मुस्तफाबाद के समीप हुई इस घटना में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों के निशाने पर उसका दोस्त था, लेकिन फायरिंग के दौरान गोली साथ जा रहे युवक को लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


घायल युवक की पहचान छितौली कला निवासी स्व. लवकुश साह के पुत्र अनीश गुप्ता के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।


दोस्त को निशाना बनाकर की गई फायरिंग


अस्पताल में इलाज के दौरान अनीश गुप्ता ने बताया कि वह अपने दोस्त मनमोहन कुमार के साथ बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक दो लोग पहुंचे और हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। अनीश के अनुसार, हमलावर उसके दोस्त मनमोहन को निशाना बनाकर गोलियां चला रहे थे। इसी बीच एक गोली उसे लग गई। हालांकि, फायरिंग के पीछे की असली वजह और हमलावरों की पहचान के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।


जमीन विवाद और रंगदारी का मामला आया सामने


घटना के बाद इस फायरिंग को लेकर जमीन विवाद का एंगल भी सामने आया है। अनीश के दोस्त मनमोहन कुमार ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उसने जमीन विवाद को लेकर रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है। मनमोहन के मुताबिक, इस मामले को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो चुकी थी। रविवार को वह अनीश के साथ इसी विवाद की शिकायत करने थाने जा रहा था, तभी रास्ते में उन पर हमला कर दिया गया।


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि युवक को गोली लगने की सूचना मिली है। घटना के पीछे के कारणों, जमीन विवाद और लगाए गए अन्य आरोपों समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SDO अनिल कुमार पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! 25.92 लाख रुपये का हिसाब नहीं, हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी, 'निंदा' की सजा के बाद अब पद से हटाने की अनुशंसा

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

मैडम, मेरा एडमिशन करा दीजिए...8 साल के मासूम की गुहार पर पसीजा SDM का दिल, साइबर कैफे पर छापा और सरकारी स्कूल में कराया दाखिला