दिल्ली दरबार में ‘बिहार कैबिनेट’ का ब्लूप्रिंट तैयार! सम्राट चौधरी-अमित शाह की मुलाकात से जल्द होगा बड़ा विस्तार
पटना से दिल्ली तक सियासी सरगर्मी तेज है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ताबड़तोड़ दिल्ली दौरे और एनडीए के शीर्ष नेताओं संग मैराथन बैठकों ने साफ कर दिया है कि बिहार में जल्द ही सत्ता का बड़ा समीकरण बदलने वाला है। कैबिनेट विस्तार की पटकथा लगभग तैयार मानी जा रही है—अब सिर्फ ऐलान बाकी है। फोटो: गृह मंत्री अमित साह के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना : मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सम्राट चौधरी लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। दिल्ली में उन्होंने एनडीए के दिग्गज नेताओं के साथ कई अहम बैठकें कीं, जिनका सीधा संबंध बिहार कैबिनेट के विस्तार से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में उनकी मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह से हुई, जो करीब 25 मिनट तक चली। लेकिन इस छोटी बैठक के सियासी मायने काफी बड़े बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े के साथ भी चर्चा हुई और पूरा फोकस मंत्रिमंडल के नए स्वरूप पर रहा। बताया जा रहा है कि बीजेपी कोटे से मंत्रियों की संख्या बढ़ाकर 16 करने की तैयारी है। फिलहाल यह संख्या 13 पर अटकी हुई है, ऐसे में तीन नए चेहरों को ...