Posts

Showing posts with the label #Siwan #BiharNews #RoadJam #PoliceAction #BreakingNews #JusticeForShami #LawAndOrder

सीवान में सड़क जाम बना कानूनी संकट: 41 लोगों पर FIR दर्ज,करीब दो घंटे शहर की लाइफलाइन ठप रहने के बाद प्रशासन का सख्त रुख।

Image
सीवान। जीपी चौक पर शुक्रवार को सड़क पर युवक की शव रखकर न्याय की मांग कर रहे पीड़ित परिजनों के खिलाफ सीवान पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने 11 नामजद 30 अज्ञात समेत कुल 41 के खिलाफ प्राथमिकी की है।  प्रशासन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि 1 मई को करीब 11:00 दिन में नगर थाने की पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि शहर के जेपी चौक पर कुछ व्यक्तियों के द्वारा मुख्य सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया है।  प्राप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस एवं अन्य पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया।  जांच के क्रम में पाया गया कि एक मृतक के शव को सड़क पर रखकर कुछ व्यक्तियों द्वारा मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया था, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ तथा यातायात व्यवस्था लगभग 2 घंटे तक बाधित रही।  इस दौरान एम्बुलेंस सहित अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहन भी जाम में फंसे रहे, जिससे आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पुलिस एवं वरीय पदाधिकारियों द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद जाम नहीं हटाया गया तथा हंगामा क...