कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर महंगा, कारोबारियों पर बढ़ा बोझ; घरेलू उपभोक्ताओं को राहत
तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा किया है। नई दिल्ली : जून महीने की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा किया है, जिससे होटल, रेस्तरां, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत बढ़ने की आशंका है। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1 जून से लागू हुई नई दरें नई कीमतों के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर 3,113.50 रुपये का हो गया है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये पहुंच गई है। नई दरें 1 जून से प्रभावी हो गई हैं। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब व्यापारी पहले से ही बढ़ती ईंधन लागत और परिवहन खर्च का सामना कर रहे हैं। ऐसे में इस बढ़ोतरी का असर खाद्य पदार्थों और सेवाओं की कीमतों पर भी पड़ ...