रेल मंत्री के आगमन पर महाराजगंज की जनता ने उठाई रेल सुविधाओं की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन

रेल मंत्री के छपरा दौरे से पहले महाराजगंज की रेल सुविधाओं को लेकर मांग तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह ने सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को ज्ञापन सौंपकर दरौंदा जंक्शन पर पटना-लखनऊ एक्सप्रेस के ठहराव और नई ट्रेनों के संचालन की मांग की है।



फाइल फोटो: भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह 


महाराजगंज। छपरा में 19 जून को प्रस्तावित रेल मंत्री के कार्यक्रम से पहले महाराजगंज क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की मांग तेज हो गई है। भाजपा के मुख्य जिला प्रवक्ता (सीवान पूर्वी) दिलीप कुमार सिंह ने महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की महत्वपूर्ण रेल समस्याओं और जनहित की मांगों को रेल मंत्री के समक्ष रखने का आग्रह किया है।


ज्ञापन में कहा गया है कि 19 जून 2026 को छपरा जंक्शन के दूसरे भाग में विकसित रेलवे स्टेशन, वंदे भारत ट्रेन तथा अन्य यात्री सुविधाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शामिल होंगे। कार्यक्रम में सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी सहित कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।

ज्ञापन के माध्यम से महाराजगंज क्षेत्र की जनता ने प्रमुख रूप से पटना-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन का दरौंदा जंक्शन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। 

उन्होंने ने बताया कि इस ट्रेन के ठहराव से महाराजगंज, दरौंदा और आसपास के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।


इसके अलावा थावे-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन को छपरा-मशरक-महाराजगंज-दरौंदा मार्ग से चलाने तथा गोरखपुर तक सुबह के समय एक फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू करने की भी मांग की गई है। 


ज्ञापन में कहा गया है कि इन ट्रेनों के संचालन से छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को पटना एवं गोरखपुर तक आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।


दिलीप कुमार सिंह ने सांसद से आग्रह किया है कि वे महाराजगंज की जनता की इन मांगों को रेल मंत्री के समक्ष मजबूती से रखें, ताकि क्षेत्र की लंबे समय से लंबित रेल सुविधाओं का विस्तार हो सके।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छोटी टक्कर, बड़ा कत्ल… पुलिस को देखते ही की फायरिंग, एनकाउंटर में ‘खेल खत्म’ 'लोकल लेवल का लफुआ' बना कुख्यात अपराधी!

Danapur में ‘Haldiram Bhujiawala’ का धमाकेदार विस्तार: स्वाद, स्वच्छता और भरोसे के संग नई पहचान, UCO Bank के CGM ने सराहा मॉडल आउटलेट

❝ जिम्मेदारियों के शोर में कहीं खो गया वो बचपन ❞