मैं हारी नहीं, मुझे हराया गया” — ममता का बड़ा आरोप, कहा यह जनता का फैसला नहीं, सुनियोजित साजिश का नतीजा
पश्चिम बंगाल की सियासत में चुनाव नतीजों के बाद घमासान और तेज हो गया है। Mamata Banerjee ने हार मानने से साफ इनकार करते हुए पूरे चुनावी प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि यह जनता का फैसला नहीं, बल्कि एक “सुनियोजित साजिश” का नतीजा है। “फ़ोटो स्रोत: फेसबुक पेज” ये हार नहीं, साजिश है” — ममता का सीधा हमला पश्चिम बंगाल: टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी चुनाव हारने के बाद पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी, बल्कि उन्हें हराया गया है। उन्होंने Election Commission of India पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग ने पूरे चुनाव में निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई। उन्होंने दावा किया कि वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर लाखों मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिससे नतीजों पर असर पड़ा। इस्तीफे से इनकार, बोलीं—“मैं नहीं झुकूंगी” इस्तीफे के सवाल पर ममता बनर्जी ने दो टूक कहा कि वे पद छोड़ने नहीं जा रहीं। उनका कहना है कि जब हार ही नहीं मा...