बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: 70 किमी रफ्तार से आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में खतरे की चेतावनी
पटना। भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे बिहारवासियों को राहत मिलने वाली है, लेकिन यह राहत अपने साथ आफत भी ला सकती है। मौसम विभाग ने 12 और 13 जून को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिम मानसून की तेजी से बढ़ती रफ्तार के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बिहार में मानसून की दस्तक पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मानसून बिहार के किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और मधुबनी जिलों में प्रवेश कर चुका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों के भीतर मानसून पूरे राज्य में फैल सकता है, क्योंकि इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 12 और 13 जून के दौरान कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक, भारी बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और फसलों को नुकसा...