Posts

Showing posts with the label #BiharWeather #RainAlert #StormAlert #Lightning #WeatherUpdate #BreakingNews #IndiaWeather #Patna #Thunderstorm #HeavyRain

बिहार में मौसम का कहर: 48 घंटे का अलर्ट, कई जिलों में तबाही बच्चों समेत 25 लोगों की मौत

Image
बिहार में मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया है। तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटे को बेहद संवेदनशील बताया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आंधी, बारिश और वज्रपात से अब तक 7 बच्चों समेत 25 लोगों की मौत हुई है। पटना : मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 48 घंटे तक आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रहेगा। यह स्थिति 7 मई तक बनी रह सकती है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवा (लगभग 60 किमी/घंटा), बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है। 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी पटना, भोजपुर समेत 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी की गई है। जहां अधिकतम तापमान 32 से 36°C के बीच रहने का अनुमान है। बतादें की 6 मई के बाद कुछ इलाकों में मौसम साफ होने के संकेत मिले है। जबकि 8 मई से फिर भीषण गर्मी लौटने की संभावना है। राजधानी पटना की बात करे तो यहां दिनभर बादल छाए रहेंगे, बीच-बीच में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।   तबाही का मंजर,60 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं सोमवार को आए तेज तूफान ने कई जिलों में भारी नुकसान पहुंचाया है। 6...