Posts

Showing posts with the label #BiharWeather #BiharRain #WeatherUpdate #PatnaWeather #RainAlert #Thunderstorm #BiharNews #MonsoonUpdate #Muzaffarpur #Siwan #Patna #WeatherNews #BreakingNews

बिहार में 14 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा और तेज हवा के आसार

Image
बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी बिहार के ऊपर बने चक्रवातीय परिसंचरण तथा बंगाल की खाड़ी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने  14 मई तक राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना  जताई है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में तेज हवा और ओलावृष्टि ने परेशानी भी बढ़ा दी है।       14 मई तक आंधी,बारिश और वज्रपात की संभावना पटना : मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्री-मानसून सीजन के दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी-पानी की गतिविधियां सामान्य मौसमी प्रक्रिया का हिस्सा हैं। आठ मई से 14 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। खासकर उत्तर बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास के इलाकों में नमी युक्त हवा और बादलों के कारण मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपु...