गोपालगंज के सभी सरकारी विद्यालय में डिजिटल शिक्षा की शुरुआत, ऑनलाइन कक्षाएं शुरू
बिहार में अब पढ़ाई का तरीका बदलने जा रहा है। पारंपरिक कक्षाओं के साथ-साथ डिजिटल माध्यम को अपनाते हुए गोपालगंज जिला शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत कर दी है। इस पहल से न सिर्फ पढ़ाई अधिक सुलभ होगी, बल्कि छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से सीधे जुड़ने का मौका भी मिलेगा, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। ( AI Image) गोपालगंज । जिले में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। अब छात्रों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत कर दी गई है। इस नई पहल से तकनीक के माध्यम से पढ़ाई को आसान और सुलभ बनाने की कोशिश की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित हो सकें। जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत चयनित शिक्षक निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को पढ़ाएंगे। जिला शिक्षा कार्यालय द्वार...