संदेश

#Siwan #Encounter #OperationLangda #LootCase #BiharNews #SiwanPolice #JeweleryLoot #CrimeNews #BreakingNews #Patna लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सीवान में लुटेरे का इनकाउंटर, 20 लाख कांड के आरोपी को सीवान पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

चित्र
सीवान में जामापुर ज्वेलरी लूटकांड के आरोपी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार की अहले सुबह “ऑपरेशन लंगड़ा” के तहत पुलिस एनकाउंटर में 20 लाख की लूट में शामिल आरोपी अंकित कुमार सिंह को गोली मार दी गई। गोली दोनों घुटनों को आर-पार कर गई। घायल बदमाश को पहले सीवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस उसे पटना लेकर रवाना हो गई। ज्वेलरी लूटकांड के एक आरोपी को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है। सीवान । के जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार में हुए चर्चित ज्वेलरी लूटकांड के एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में घायल कर दिया। घायल आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर घुरघाट निवासी श्रीनिवास सिंह के बेटे अंकित कुमार सिंह (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह पुलिस टीम आरोपी को लेकर जा रही थी। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोली चला दी। गोली आरोपी के दोनों घुटनों को आर-पार कर गई। घायल हालत में करीब तीन बजे उसे सीवान सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति सामान्य थी, लेकिन पुलिस ने बेहतर स...